Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से श्री भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत

*- घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र*

*- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंच*

राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले के निवासी श्री भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने से सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी सुविधा मिली है। श्री भूपेन्द्र कुमार उमरे ने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र ही उनका आवेदन स्वीकृत किया गया और 15 जून को ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया। श्री उमरे ने बताया कि उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन अनेक शासकीय योजनाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था और कुछ योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाई आती थी।

सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। बिना बार-बार कार्यालयों के जाए बिना उनका विवाह प्रमाण पत्र समय पर जारी होकर ऑनलाईन प्राप्त हो गया। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत हुई तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान हो गई। श्री भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं श्रीमती ललिता उमरे ने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल माध्यम आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की तथा इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!