Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले दर्शनार्थी, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

अम्बिकापुर 27 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत सरगुजा संभाग से निकली आठवीं यात्रा की स्पेशल ट्रेन को आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे जनमानस में आस्था और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

यात्रा में सरगुजा संभाग के 06 जिलों से कुल 850 श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें जशपुर से 160, सुरजपुर से 145, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 57, सरगुजा से 168, बलरामपुर से 164 और कोरिया जिले से 108 श्रद्धालु सम्मिलित थे। योजना के नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण व्ही. के. उके ने बताया कि सरगुजा जिला अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर से 18, लखनपुर से 18, उदयपुर से 18, लुण्ड्रा से 18, बतौली से 18, सीतापुर से 18, मैनपाट से 18, नगर निगम अंबिकापुर से 28, नगर पंचायत लखनपुर से 7 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 7 कुल 168 यात्री तीर्थ यात्रा पर गये हैं। यात्रा में जाने हेतु सभी यात्रियों में काफी खुशी एवं हर्ष का माहौल देखा गया। सभी यात्री श्री रामलला के दर्शन हेतु काफी उत्साहित नजर आये। तीर्थ यात्रा ट्रेन दिनांक 30 अगस्त 2025 को वापस अंबिकापुर रेलवे स्टेशन आयेगी।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध. मिंज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अनुराग सिंह देव,   जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा  भगत, भारत सिंह सिसोदिया, मेजर श्री अनिल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण  एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, सहायक संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री आशिष वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यात्रियों के सुखद यात्रा की कामना करते हुए बताया कि शासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यात्रा में भोजन, ठहरने एवं चिकित्सा सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत पहले श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ का दर्शन कराया जाएगा, उसके पश्चात अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का लाभ मिलेगा।

नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने बताया कि आज मुझे निगम पार्षदों के साथ अयोध्या जाने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन करने का लाभ मिल रहा है। श्री राम लला के दर्शन कर मैं प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना करूंगी।”

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत