Ro no D15139/23

श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक

रायपुर, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी वर्ल्ड नंबर-3 और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्री श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

श्रीमंत झा ने अपनी जीत भारत के शहीद जवानों को समर्पित करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर मैच शहीदों की स्मृति में खेलता हूं और अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को फिर से गौरवान्वित करना है। श्री झा जो दोनों हाथों में केवल चार अंगुलियों के साथ जन्मे थे, आज 55 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वे पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में विश्व स्तर पर तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं।

श्रीमंत झा के इस गौरवशाली उपलब्धि पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष सुश्री प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश बाबे, चेयरमैन श्री बृज मोहन सिंह, सचिव श्री श्रीकांत और श्री कृष्ण साहू ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल