Ro no D15139/23

सुर, संगम और समर्पण से सजी रजत महोत्सव की संध्या

तरूणा साहू की पंडवानी का असर और राहुल बैंड, कत्थक, भरतनाट्यम, राउत नाचा की रूहानी महक
संगीत की सुरमयी शाम में झूम उठा राज्योत्सव मैदान
धमतरी । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सोमवार 3 नवम्बर 2025 की रात संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। पंडवानी गायिका श्रीमती तरूणा साहू ने अपनी मनमोहक आवाज़ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं राहुल बैंड की रंगारंग प्रस्तुति सहित स्वच्छता अभियान की ’’गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल’’ं ’’सीताहरण नृत्य नाटिका’’, ’’सूर्य नमस्कार’’, ’’दुर्गा स्तुति’’, ’’राउत नाचा’’, छत्तीसगढ़ संस्कृति आधारित सामुहिक नृत्य, ’’नशा मुक्ति पर युगल नृत्य’’ ’’प्रकाश साहू के लोकनृत्य’’ ’’कत्थक नृत्य’’, गायन आदि लोगों के दिलों में संगीत की हलचल मचा दी। दर्शकों की तालियों और नृत्य से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
पंडवानी की वीरता की रूहानी छुअन
छत्तीसगढ़ की गौरवगाथा को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती तरूणा साहू ने अपने तानपुरे और अभिव्यक्तिपूर्ण मुद्राओं से महाभारत की द्रोपदी चीरहरण की गाथा के ताजा कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविह्वल कर दिया और वे देर तक मंच से नज़रें नहीं हटा सके। उन्होंने महाभारत के चीरहरण की घटनाओं को मार्मिक और ह््रदयस्पर्शी ढंग से प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…