Ro no D15139/23

राज्य निर्माण से अब तक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की सिंचाई सुविधाओं में 96 प्रतिशत की हुई वृद्धि, 7976 हेक्टयर बढ़ा सिंचित रकबा

*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सिंचाई सुविधा में 25 वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विस्तार*

*फसल उत्पादन में वृद्धि से किसानों के जीवन स्तर में आया सकारात्मक परिवर्तन*

*रायपुर, 11 नवंबर 2025/* मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने पिछले 25 वर्षों में कृषि क्षेत्र में विस्तार एवं किसानों के सिंचाई प्रबंधन में उत्तरोत्तर प्रगति की है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के पूर्व जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 43 लघु जलाशय, 02 व्यपवर्तन योजनाएं निर्मित थे। जिससे कुल 8251 हे. क्षेत्र में सिंचाई की जाती थी।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष के सफर में जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सिंचित क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना से अब तक मध्यम परियोजना मोंगरा बैराज, 01 लघु जलाशय और 27 एनीकट का निर्माण किया गया है। जिससे कुल 7976 हेक्टेयर सिंचित रकबे का विस्तार हुआ है। जिससे सिंचित क्षेत्र में लगभग 96.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जिले के मध्यम परियोजनाएं पर नजर डाले तो मोंगरा बैराज परियोजना का निर्माण सन 2008 में पूर्ण कर लिया गया था। योजना का जल भराव क्षमता 32.05 मि.घ.मी. है। मोंगरा बैराज परियोजना से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 3670 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है एवं जिला राजनांदगांव के 6651 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जाती है। योजना के निर्माण उपरान्त अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के किसानों के आजीविका में सुधार के साथ किसानों की आय में वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त ग्रीष्म ऋतु में पेयजल एवं निस्तारी हेतु जल की कमीं भी कई इलाकों में दूर हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के उपरांत लघु योजनाओं में विकासखण्ड मानपुर में 08 एनीकट का निर्माण किया गया। जिसमें भर्रीटोला, खुर्सेकला, बांधाटोला, चाउरगांव, नादिया नेडग़ांव, दिघवाड़ी, कोतरी, पानाबरस शामिल है। जिससे मानपुर विकासखण्ड में 1801 हे. में सिंचाई की जाती है।
इसी प्रकार विकासखण्ड मोहला में 06 एनीकट का निर्माण किया गया। जिसमें चीलाडबरी, सांगली, केंवटटोला, देवरसुर, भालापुर, धारनी एनीकट शामिल है। जिससे मोहला विकासखण्ड में 548 हे. में सिंचाई की जाती है। विकासखण्ड अंबागढ़ चौकी में 13 एनीकट में मोंगरा, चौंकी, हितागुटा, बिहरीखुर्द, थुहाडबरी, पांगरी, पर्रेमेटा, हेमलकोड़ो, आतरगांव क्र. 01 और 02, माहूद, बोहरनभेड़ी, गौलीटोला एनीकट तथा 01 लघु जलाशय चिखलाकसा का निर्माण किया गया है। जिससे अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड में 1957 हे.में सिंचाई की जाती है।
इन सभी परियोजनाओं से न केवल जिले के सिंचाई क्षेत्र में विस्तार हुआ, बल्कि किसानों की आमदनी और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। बढ़ी हुई सिंचाई सुविधा के कारण फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है और समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसान आर्थिक रूप से सशक्त भी हुए हैं।

  • Related Posts

    धमतरी में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से

    धमतरी, 19 अप्रैल 2026। जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी…

    Read more

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

    *रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन* *बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा* रायपुर. 19 अप्रैल 2026. बस्तर की प्रगति को…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति