Ro no D15139/23

जिले के युवाओं के लिए स्किल कैम्प का आयोजन 6 दिसंबर से

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के सभी विकास खंडों में स्किल कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिनमें युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, निःशुल्क आवासीय सुविधा तथा प्रशिक्षण उपरान्त 10,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कैम्पों में फायर फाइटर, ट्रेवल कंसलटेंट, लैब तकनीशियन, एनिमेटर (कंप्यूटर प्रशिक्षण), कस्टमर केयर सीनियर एक्जीक्यूटिव (कॉल सेंटर), सिक्यूरिटी गार्ड सहित कई रोजगारपरक ट्रेडों में पंजीयन किया जा सकेगा।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित होने वाले इन स्किल कैम्पों का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। मनोरा विकासखंड में 6 दिसम्बर  को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प आयोजित होगा। इसी प्रकार 8 दिसम्बर को दुलदुला  विकासखंड में सीईओ जनपद हॉल में कैम्प होगा। कुनकुरी विकासखंड में 10 दिसम्बर को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प रखा गया है। इसी क्रम में फरसाबहार में 12 दिसम्बर को, कांसाबेल में 15 दिसम्बर को, बगीचा में 17 दिसम्बर को एवं पत्थलगांव में 19 दिसंबर 2025 को सीईओ जनपद हॉल में स्किल कैम्प आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की गई है कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि को स्किल कैंप में उपस्थित होकर पंजीयन करवाएँ और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब