Ro no D15139/23

मुस्कुराइए कि आप आंगनबाड़ी केंद्र में हैं..  नन्हे बच्चे देश का भविष्य, उम्मीद और आशाओं के दीप.. – आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की तरह

राजनांदगांव 16 जुलाई 2025। नन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं, उम्मीद और आशाओं के दीप हैं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 भोथीपार खुर्द, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 सिंघोला एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है। ये आंगनबाड़ी केंद्र बौद्धिक ज्ञान का केन्द्र बन गए हैं और नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल व प्री-नर्सरी की तरह है। बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ ही, कविताएं व विविध तरह जानकारी दी जा रही है। दीवारों पर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि लाने के लिए सुंदर पेंटिंग उकेरी गई हैं। बच्चों ने आलू कचालू बेटा कहां गए थे.., जैसे कविताएं एवं गीत याद कर लिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा, आंगनबाड़ी का सच्चा ज्ञान लड़का-लड़की एक समान जैसे संदेश देकर जनसामान्य में जागरूकता ला रहे हैं। गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक आहार, गर्भावस्था सुनहरे दिन एवं इस दौरान देखभाल, आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में शासन की पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है तथा गर्भवती माताओं को गरम भोजन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी के किचन रूम, स्टोर रूप में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। बच्चे सीखने के लिए सक्रिय रहते है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में दीवार पर मोर जन्म दिन के लिए एक अलग से कैलेण्डर बनाया गया है, ताकि बच्चों का जन्मदिवस याद रखते हुए मनाया जा सके। वहां बच्चों के लिए खेल घर एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक भोथीपार खुर्द-3, एवं सिंघोला में बच्चों के शिक्षण एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गोदावरी साहू एवं श्रीमती पूनम यादव तथा आंगनबाड़ी सहायिका व बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल