Ro no D15139/23

1300 से अधिक किताबों के साथ आगे बढ़ी ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’

*रायपुर में ज्ञान की रोशनी फैलाने 9 दानदाताओं ने की 76 पुस्तकों की भेंट*

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ के आज 9 दानदाताओं ने 76 पुस्तकें दान की, जिनमें करियर गाइड, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री और प्रेरणादायक किताबें शामिल रहीं।

दान करने वालों में श्री मीर अली मीर, श्री सचिन साहू, श्री शशांक देवांगन,अनएकेडमी, श्री शैलेन्द्र, सुश्री शबाना, श्री विपुल वर्मा, श्री कमल व्यास शर्मा, श्री आरिफ खान ने अपना अमूल्य योगदान दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर उनके प्रयास की सराहना की।

यह पहल बच्चों के लिए न सिर्फ पुस्तकालय बन रही है, बल्कि उम्मीद की एक नई किरण भी साबित हो रही है। दानदाताओं ने कहा, “हमारा छोटा सा योगदान किसी बच्चे की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।”

जिला प्रशासन ने जनता से अनुरोध है कि इस ज्ञानयात्रा में सहभागी बनें और पुस्तक दान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाएं। योजना के तहत अब तक लगभग 1300 से अधिक किताबें दान दी गई है |

इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़

    *नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1*   रायपुर18 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निवेशक-हितैषी नीतियों, सुशासन और प्रशासनिक…

    Read more

    ड्रिप सिंचाई और सब्जी उत्पादन से चमकी नारायणपुर के वासुदेव की किस्मत

    रायपुर,18 जुलाई 2026/ धान के पारंपरिक खेती के चक्र से बाहर निकलकर वैज्ञानिक पद्धति से बैंगन और लौकी की खेती करने पर उत्पादन में 20 से 30% तक वृद्धि होती…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण