Ro no D15139/23

जिले में अब तक 6.68 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जन, 59.6379 हेक्टेयर रकबा 1,667 किसानों ने किया समर्पित

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी प्रक्रिया जारी है। अब तक जिले में कुल 6,68,488.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल रहा है।
धान उपार्जन केन्द्रों से धान के समय पर उठाव को सुनिश्चित करने के लिए 12,160 क्विंटल डीईओ (डिलीवरी एग्जीक्यूशन ऑर्डर) जारी किया गया है। इससे उपार्जन केन्द्रों में भंडारण की समस्या कम होगी और किसानों को धान विक्रय करने में अधिक सहूलियत मिलेगी।
इसी क्रम में, विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों पर 1,667 किसानों द्वारा कुल 59.6379 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। रकबा समर्पण की यह प्रक्रिया खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं भुगतान की प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समयबद्ध उठाव एवं भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    सूरजपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान* रायपुर ,15 अगस्त 2026/ सूरजपुर…

    Read more

    विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया.

      रायपुर, दिनांक 15/08/2026विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया । विधान सभा परिसर में विधान सभा के सचिव श्री दिनेश…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!