Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत रायगढ जिले के सभी 2271 शालाओं में चलेगा समाजिक अंकेक्षण

*नोडल एवं दल के सदस्य करेंगे 08 अक्टूबर तक होगा सामाजिक अंकेक्षण*

रायपुऱ, 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन के निर्देश के अनुरूप रायगढ़ जिले के सभी 07 विकासखण्डों के 1428 प्राथमिक शालाएं, 638 पूर्व माध्यमिक शालाएं, 80 हाई स्कूल एवं 125 हायर सेकेंडरी स्कूल इस तरह रायगढ़ जिले के 2271 शासकीय स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण 08 अक्टूबर तक होगा।

*प्रत्येक स्कूल के लिए गठित है अंकेक्षण दल*

सभी स्तर के स्कूलों के लिए अलग-अलग अंकेक्षण दल गठित किए गए हैं, जिसमें अंकेक्षण दल के नोडल अधिकारी उसे स्कूल के अतिरिक्त अन्य स्कूलों के शिक्षक, व्याख्याता या प्राचार्य शामिल है। उनके साथ स्थानीय स्तर के एसएमसी सदस्य, शिक्षक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधियों को शामिल किया है। जो स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करेंगे। सामाजिक अंकेक्षण करने की सूचना राज्य के निर्देश के अनुरूप संबंधित ग्राम में आयोजित ग्राम सभा में सामान्य जन को उपलब्ध कराई गई है और उन्हें आमंत्रित किया गया है।

*20 प्रश्नों पर होगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य*

राज्य के निर्देशों के अनुरूप रायगढ़ जिले में भी 08 अक्टूबर तक स्कूल में उपलब्धता की आधार पर अंकेक्षण दल के द्वारा 20 बिंदुओं में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण कार्य पूरा होने के बाद 20 प्रश्नों के रुब्रिक्स की एंट्री ऑनलाइन की जाएगी और इसके आधार पर स्कूलों की ग्रेडिंग कमजोर, औसत और अच्छे स्कूल के रुप में की जायेगी। जो कमजोर स्कूल रहेंगे उनकी गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष कदम राज्य शासन की निर्देशानुसार उठाए जाएंगे।

*सामाजिक अंकेक्षण के संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग*

सामाजिक अंकेक्षण की अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपलब्धियां, आधारभूत सुविधाएं और शिक्षक उपस्थिति जैसे संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग की जा रही है। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की एक नई मिसाल है, जो विद्यालय में अपेक्षित गुणवत्ता तक नहीं पहुंच पा रहा है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर बच्चों के लिए न्यौता भोज का भी आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?