Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से रायगढ़ जिले के 300 से अधिक घर जगमगाए

*पीएम सूर्य घर का लाभ उठाने 1600 से अधिक लोगों ने किया आवेदन*

*हर महीने हजारों की हो रही बचत*

रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले के उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से लाभान्वित परिवार अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक और ऊर्जा दाता के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं। जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं 1670 लोगों ने योजना का लाभ लेने आवेदन किया है, जिनमें से 751 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन भी कर लिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक हितग्राहियों को सब्सिडी की राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है।

योजना से लाभान्वित हितग्र्राही बताते हैं कि इससे उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है। लोहरसिंह गांव के ईश्वर प्रसाद नायक ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया। अप्रैल माह में उनके प्लांट से 267 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 577 रुपए की छूट मिली और केवल 50 रुपए का बिल चुकाना पड़ा। मई में उनकी संपूर्ण बिजली खपत सौर ऊर्जा से पूरी हुई। इसी प्रकार रायगढ़ शहर के प्रदीप मिश्रा और प्रदीप पटेल सहित अनेक हितग्राहियों ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सौर पैनल लगाए। उनका कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता और मानसिक संतोष का भी अनुभव कराती है।

सरकार सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 1 किलोवॉट क्षमता का प्लांट औसतन 120 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन होता है। केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिए 30 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपए इस प्रकार कुल 45 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। 2 किलोवॉट क्षमता का प्लांट लगाने पर औसतन 240 यूनिट प्रतिमाह विद्युत उत्पादन होता है। इस पर कुल 90 हजार रूपए की सब्सिडी में केंद्र द्वारा 60 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए शामिल है। इसी तरह 3 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से औसतन 360 यूनिट प्रतिमाह विद्युत उत्पादन होता है। इस प्लांट के लगाने वाले हितग्राही को कुल एक लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिलती है, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए दिए जाते हैं। हितग्राही को सौर प्लांट स्थापना के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे आसानी से सौर प्लांट स्थापित कर सकें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान