Ro no D15139/23

सिहाद में समाधान शिविर: साढ़े 4 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण

*लगभग 40 हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ*

धमतरी 17 मई 2025/ कुरूद विकासखण्ड के सिहाद में आज समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले मांग, शिकायत और समस्या संबंधी कुलं 4 हजार 899 आवेदनों की जानकारी दी गई। इनमें से से 4 हजार 752 आवेदन मांग और 147 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। प्राप्त आवेदनों में से 4 हजार 861 मांग संबंधी आवेदन और 145 शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। समाधान शिविर में 39 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
सिहाद में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय स्टाल भी लगाए गए थे, जिनका उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा विभागवार प्राप्त मांग-शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई। ग्रामीणों को पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना, श्रम विभाग की योजनाओं से लेकर राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। शिविर में छग अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, सभापति जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा राजू सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी हेमन्त साहू, जनपद सदस्य श्री एवन साहू एवं श्री रामगोपाल देवांगन, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद उपस्थित थे।

39 हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ –

सिहाद में आयोजित समाधान शिविर में कुल 39 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। इनमें राजस्व विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को सब्जी बीज, समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को ट्रायसायकिल एवं एक हितग्राही को पेंशन प्रमाण पत्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 बच्चों का अन्न प्रसान्न,5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म और 4 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, और श्रम विभाग द्वारा 10 ग्रामीणों का श्रमिक पंजीयन किया गया।

  • Related Posts

    उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

    नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित…

    Read more

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

      मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक