Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: जिले के चर्रा, सांकरा और करेलीछोटी में आयोजित हुए समाधान शिविर

तीनों शिविरों में मांग के 26 हजार 7 सौ ज्यादा आवेदनों का हुआ निराकरण, ग्रामीणों को दी गयी जानकारी

हितग्राहियों को शासन की योजना अंतर्गत सामग्रियों का किया गया वितरण

धमतरी 19 मई 2025/ शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर उनकी जानकारी एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत चर्रा, नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा और मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीछोटी में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया व प्राप्त एवं निराकृत मांग-शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शासन की विभिन्न योजनांतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उद्यानिकी विभाग द्वारा लखपति दीदीयों को 200 नग बैगन, लौकी सिडलिंग वितरण किया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 08 कुपोषित बच्चों को सुपोषित टोकरी का वितरण किया। खाद्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को राशनकार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन को सहायक उपकरण, श्रम विभाग द्वारा कुल 08 हितग्राही को श्रम कार्ड वितरित किया गया है। कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा में लगे शिविर में ग्राम पंचायत चर्रा, कातलबोड़, कोकड़ी सबै०, मोंगरा, बानगर, मंदरौद, कमरौद, सिंधौरीकला, सिंघौरीखुर्द, सेलदीप, जोरातराई न०, गाड़ाडीह उ०, परखंदा कुल 13 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया।

नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित समाधान शिविर में कुल 12 हजार 844 मांग एवं 91 शिकायत प्राप्त हुए थे, जिनका निराकरण कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गयी। शिविर में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जिला पंचायत सदस्य श्री अजय ध्रुव, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री महेश गोटा, ज.पं. सदस्य श्रीधन सोम, जनपद सदस्य राजेश गोसाई, सरपंच सांकरा नागेन्द्र बोरझा एवं अनुविभागीय अधिकरी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, सहित सभी क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टाॅलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया, जिसमें महिला बाल विकास 7 नग सुपोषण किट एवं 5 नग कुपोषित बच्चो को सामग्री वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 नग आयुष्मान कार्ड, 5 नग वय वंदन कार्ड एवं 1 नग टीबी एवं फुडवाक्स का वितरण किया गया है। राजस्व विभाग 6 नग किसान पुस्तिका, 10 नग स्वामित्व योजना काड उद्यानिकी विभाग द्वारा 6 नग सब्जी बीज, कृषि विभाग के 5 नग रागी बीज, 6 नग राशन कार्ड, सहकारिता विभाग 2-2 नग रूपे कार्ड, 2 नग नगद ऋण वितरण, 2 नग केसीसी कार्ड एवं 2 नग खाद परमीट, शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभाग 2 नग सीपी चेयर, 1 नग कलर पजल गेम, 4 नग ट्राईसिकल, 5 नग कलर पीरामिड एवं प्लास्टिक आकृतियां, 2 नग वाकर, 2 नग फाईन मोटर किट एवं 2 नग लो विजन किट और समाज कल्याण विभाग 1 नग ट्रायसायकिल वितरण किया गया। सांकरा कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायत सांकरा, भैंसामुड़ा, बोडरा, भोथली, गोरेगांव, अमाली, संबलपुर, छपली, मोदे, फरसिंया, खम्हरिया, मेचका, बेलरवाहरा, ठेनही, खल्लारी, रिसगांव, करही, हिन्छापुर के ग्रामीणों शामिल हुए।

इसी प्रकार मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत करेलीछोटी में आयोजित शिविर में कुल 6 जार 848 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें मांग हेतु 6754 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 94 आवेदन प्राप्त हुआ था। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया। समाधान शिविर में जिला पंचायत धमतरी सदस्य श्रीमती मीना साहू, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष श्री खिलेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड, कृषि सभापति श्री राजेश साहू, निर्माण सभापति श्रीमती नंदनी साहू, जनपद पंचायत मगरलोड सदस्य श्रीमती यमुना साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश सिन्हा एवं सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच गण एवं गणमान्य उपस्थित रहे। समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई।
शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें 10 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, 02 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों पेंशन स्वीकृति आदेश, श्रम विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड ,परिवहन विभाग द्वारा 47 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस, राजस्व विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को बी-1 एवं 01 कृषक को ऋण पुस्तिका, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 148 लोगों का सिकल सेल तथा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड पशुपालन विभाग द्वारा कुक्कुट पालन के लिए चेक, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 04 बच्चों का अन्न प्रसन्न एवं 03 लाभार्थी को कुपोषण कीट का वितरण किया गया। उपरोक्त कलस्टर में ग्राम पंचायत करेली छोटी, हरदी, बेलौदी, गिरौद, सौंगा, अरीद, खैरझीटी, परसवानी, मेघा, सोनपैरी एवं छिपली को शामिल किया गया।

  • Related Posts

    उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई

    नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित…

    Read more

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

      मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक