Ro no D15139/23

गरावंडखुर्द और बड़े किलेपाल में आयोजित  किया गया समाधान शिविर

जगदलपुर, 14 मई 2025/ बुधवार को बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर और बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जगदलपुर विकासखंड के गरावंडखुर्द में आयोजित समाधान शिविर में 17 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें तुरेनार, कलचा, कुम्हरावन्ड, माड़पाल, खम्हारगांव, खुटपदर, कोपागुड़ा, धुरगुड़ा,  गरावंडखुर्द, मोरठपाल, नेगीगुड़ा, बाबूसेमरा, बुरुंदवाडा सेमरा, अटपहरी सेमरा और तेलीसेमरा है। इस शिविर में 5933 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5835 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 98 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।
बास्तानार विकासखंड के बड़े किलेपाल में आयोजित समाधान शिविर में बड़े किलेपाल, गुड़िया, जूनाटप्पा, पालानार, कुम्हारसाडरा, छोटे किलेपाल, अदवाल, कावानार, भोसरीरास, तुरांगुर, पीरमेटा ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर हेतु 2386 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2323 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 63 लंबित हैं। इस शिविर में भी सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।
बड़े किलेपाल में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण पहल सुशासन तिहार के तहत 8-11 अप्रैल को मिले आवेदन का निराकरण की जानकारी समाधान शिविर के माध्यम से दी जा रही है। सरकार  सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,इसका लाभ सभी को लेना चाहिए ।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जनपद पंचायत बास्तानार श्रीमती महाबती मंडावी, उपाध्यक्ष अन्य जनपद व जिला पंचायत सदस्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शंकर लाल सिन्हा, सीईओ जनपद श्री मंडावी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की और विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही  कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्रियों का वितरण किया गया ।

  • Related Posts

    भारी बारिश के अलर्ट के बीच दूरस्थ मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में पहुँची जिला स्वास्थ्य टीम अस्पतालों का लिया औचक निरीक्षण

      जगदलपुर 30 जुलाई 2026/ मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जगदलपुर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

    बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की जनजातीय संस्कृति का ऐसा…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?