Ro no D15139/23

कस्तूरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों ने 10वीं एवं 12वीं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

जशपुरनगर 10 मई 2025/ सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत 5वें दिन समाधान शिविर का आयोजन दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में किया गया। इस शिविर में कस्तूरा क्लस्टर के कस्तूरा, बरपानी, चापाटोली, जामटोली, जामपानी, झरगांव ग्रामों के आवेदनों के निराकरण पर चर्चा की गयी। इस शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष रामकुमार सिंह, एसडीएम नंद जी पांडे सहित सभी ग्रामों के सरपंच शामिल रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन को घर घर तक पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान के लिए ग्रामीण सचिवालयों का भी अब निरन्तर संचालन किया जा रहा है। सचिवालयों में ग्रामीण अधिकारी जैसे पटवारी, सरपंच, सचिव आदि हफ्ते में एक बार बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि शासन द्वारा पीडीएस के माध्यम से विभिन्न मिनरल और पौष्टिक गुणों से भरपूर फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। जिसे कई लोगों के द्वारा उसे प्लास्टिक चावल के रूप में झूठे तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने ऐसा मिथ्या प्रचार करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान शिविर में विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर आये हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को समाग्री वितरण किया गया। जिसमें 05 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, हितग्राहियों को उच्च गुणवत्ता के बीज, 04 हितग्राहियों को नर्सरी जाल, 02 हितग्राहियों को आईस बॉक्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी ने दुलदुला के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर में नवीन आवेदनों का भी त्वरित समाधान किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों स्टॉल लगाए गए एवं चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम पंजीयन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, केसीसी निर्माण हेतु आवेदन भी प्राप्त किये गए।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग ग्रामीणों ने किया योग और श्रमदान
समाधान शिविर से पूर्व प्रातः स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तहसीलदार राहुल कौशिक, राजेश यादव, जनपद सीईओ धनेश टेंगवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बाजारडांड में योगाभ्यास कर बढ़चढ़ स्वच्छता श्रमदान में योगदान दिया। इस अवसर पर सभी ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!