Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के तहत सिंघिया क्लस्टर में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

’ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ’

कोरबा 27 मई 2025 / सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में सिंघिया क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के लाभ को सीधे जनता तक पहुंचाने का माध्यम बना।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री तुलाराम भारद्वाज, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), एवं श्री जयप्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती डिक्सेना, श्री अक्षय कुमार गर्ग, श्री चतुरभुवन नायक, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में क्लस्टर सिंघिया की ग्राम पंचायतें सिंघिया, लखनपुर, सुतर्रा, कोरबी, कापूबहरा, मलदा, नगोईबछेरा, बिनझरा, भांवर एवं बरतराई शामिल रहीं।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को खेल सामग्री (जूता, गेंद) व जाति प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड और जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा मोटर पंप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही किसानों को ऋण चेक का भी वितरण किया गया। समाधान शिविर में शासन की योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ ही शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!