Ro no D15139/23

सुबह 4 बजे से एयरपोर्ट पर फंसी रहीं सोनाक्षी सिन्हा, एयर इंडिया पर निकाला गुस्सा

मुंबई से उड़ान में 6 घंटे की देरी होने पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एयर इंडिया पर नाराज़गी जताई. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने एयरलाइन की सेवाओं पर सवाल उठाए. इससे पहले भी अनुष्का शंकर और रवीना टंडन एयर इंडिया की आलोचना कर चुकी हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एयर इंडिया की सेवाओं पर नाराजगी जताई है. मुंबई से सुबह जल्दी उड़ान भरने वाली उनकी फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अभिनेत्री ने इस देरी को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी.

सोनाक्षी ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह सुबह 4 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं. उनकी फ्लाइट सुबह 5 बजे की थी, लेकिन उसे बिना किसी साफ वजह के बार-बार आगे बढ़ाया गया. आखिरकार फ्लाइट को सुबह 11 बजे के लिए शिफ्ट कर दिया गया. सोनाक्षी ने फ्लाइट की खिड़की से एक तस्वीर शेयर करते हुए एयर इंडिया को टैग किया और लिखा कि उन्हें एयरलाइन से बेहद निराशा हुई है. उन्होंने ‘नेशनल कैरियर’ कहे जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एयर इंडिया को अपनी सेवाएं बेहतर करनी चाहिए. हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा ली.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!