Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से आत्मनिर्भर बनीं सोनी ठाकुर

जशपुरनगर 27 फरवरी 25/ “सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आत्मविश्वास और सही अवसर की जरूरत होती है।” इसी को चरितार्थ करते हुए जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की श्रीमती सोनी ठाकुर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। पहले वे अपनी छोटी सी श्रृंगार दुकान के जरिए घर-गृहस्थी चला रही थीं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। फिर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत 1.80 लाख रुपये का लोन लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार दिया और अब आर्थिक रूप से सशक्त हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर प्रगति की राह पकड़ रही है।

श्रीमती सोनी ठाकुर बताती हैं कि पहले वे सिर्फ घर तक सीमित थीं, लेकिन बिहान महिला समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का हौसला मिला। अब वे न सिर्फ़ अपनी श्रृंगार दुकान का संचालन कर रही हैं, बल्कि बैंक सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है। इसके साथ ही, वे छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का भी लाभ प्राप्त कर रही हैं, जिससे हर महीने उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है।

श्रीमती ठाकुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैंकृ
“शासन की योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आज मैं आत्मनिर्भर हूँ, अपने फैसले खुद ले सकती हूँ और अपने परिवार को बेहतर जीवन देने में सक्षम हूँ। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं ने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। आज मैं अपने बच्चों को सही शिक्षा भी दे रही हूँ।”

  • Related Posts

    जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन की प्राप्त सूचना पर वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अवैध बोर खनन में लगे 2 वाहनों को जप्त किया…

    Read more

    आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, शिकायत पर जांच में कार्य संतोषप्रद पाया गया संयुक्त निरीक्षण में शासन के मापदण्डों के अनुरूप निर्माण की हुई पुष्टि

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया (नीमटोला) में संचालित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई। मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले