Ro no D15139/23

सोनिया-राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किल, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ एक नई FIR दर्ज की है, जिसमें 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह FIR प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोनिया और राहुल के खिलाफ नई FIR दर्ज हुई है। इसमें सोनिया और राहुल समेत 6 अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा FIR में 3 अन्य कंपनियों के नाम भी दर्ज किए गए हैं।

नेशनल हेराल्ड केस की जांच खत्म करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी थी। दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर को यह FIR दर्ज की थी।

FIR में आरोप है कि कांग्रेस के स्वामित्व वाली संस्था एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का धोखाधड़ी से अधिग्रहण किया गया था। इस कुल संपत्ति 2000 करोड़ रुपये थी। यंग इंडियन के माध्यम से यह अधिग्रहण संपन्न हुआ था और गांधी परिवार की इसमें 76 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सैम पित्रोदा पर भी लगे आरोप

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई नई FIR में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा समेत 3 अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। इसके अलावा एजेएल, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी मौजूद हैं।

तीनों कोलकाता आधारित फर्जी कंपनियां थीं। इनमें यंग इंडिया को 1 करोड़ रुपये देने और 50 लाख में एजेएल का अधिग्रहण करने का आरोप है। एजेएल की कुल संपत्ति 2000 करोड़ आंकी गई है। दिल्ली पुलिस एजेएल के शेयरधारकों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।

क्या है पूरा मामला?

नेशनल हेराल्ड केस में 2008-2014 के बीच मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। 2014 में तत्कालीन बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत के आधार पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दिया था।

9 अप्रैल को गांधी परिवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए ईडी पर केंद्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

          सक्ती  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का अनुमोदन कर दिया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    Read more

    जाको राखे साईंयां मार सके न कोय फारुख अब्दुल्ला पर जान लेवा हमला उपन्यासकार शिव ग्वालानी ने की कड़ी निंदा 0कुछ साल पहले फारुख रायपुर भी आए थे शादी में शामिल होने शिव ग्वालानी के घर

      जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डाक्टर फारुख अब्दुल्ला पर कल रात एक विवाह समारोह में हमला हुआ और उनकी जान लेने के लिए उन पर गोली चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम