Ro no D15139/23

जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

*अटल परिसर का किया लोकार्पण, नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया*

रायपुर. 8 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने सक्ती प्रवास के दौरान अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने आज सक्ती जिले के लिए कुल 48 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें सक्ती नगर पालिका में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर और तीन करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से सोसायटी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए गुरुनानक कॉम्प्लेक्स तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य, चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं। श्री साव ने चार करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सक्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रुपए तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सक्ती नगर पालिका के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल को शहर के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी सौंपने के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि सक्ती जिले के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज यहां युवाओं के लिए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है जो क्षेत्र के युवाओं और प्रतिभागियों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। नालंदा परिसर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत ही अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पुराने सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण किए जा रहे हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण का काम पूरे प्रदेश में जल्द ही वृहद स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।

श्री साव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को बिलासपुर रेलवे जोन, हाई-कोर्ट और रायपुर के एम्स हॉस्पिटल जैसी बड़ी सौगातें दी हैं। हम अपने प्रदेश के लिए उनके योगदान को नहीं भूला सकते। अटलजी ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनके योगदान को चिरस्थायी रखने सभी शहरों में अटल परिसर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सक्ती जिले में 85 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण हो जाने के बाद हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।

सक्ती नगर पालिका के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि आज नगर के विकास के लिए उप मुख्यमंत्री स्वयं आकर अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री मेघा राम साहू, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिहा, सक्ती नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री भारत यादव, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री वासु जैन और सीएमओ श्री प्रहलाद पाण्डेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!