Ro no D15139/23

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ विधिवत समापन

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में आयोजित दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कृषि महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालय के 240 प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट का परिचय दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता के साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक कौशल को दर्शाती है, बल्कि टीम वर्क और दृढ़ संकल्प को भी बढ़ावा देती है। श्री नेताम ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को कर्तव्य और अनुशासन का पालन करते हुए खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है, इससे आगे बढ़कर उŸाम गुण का संवर्धन प्रतियोगिता के दौरान हुआ, जो महत्वपूर्ण है। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता, उपविजेता टीमों तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान की गई। समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर डॉ. नीतिन कुमार रस्तोगी ने की।
प्रतियोगिता में शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समग्र चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सिंगारभाट, कांकेर को उपविजेता घोषित किया गया। तृतीय स्थान पर लिंगो मृदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर रहा। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी टीम मैनेजर, रैफरी, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला