Ro no D15139/23

प्रदेश में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूर्ण

*अब तक 44.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, कोदो, कुटकी, मक्का, दलहन और तिलहन सहित विभिन्न फसलों की हो चुकी है बोनी*

*किसानों को 12.31 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित*

*प्रदेश के किसानों को 6268 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित*

रायपुर, 11 अगस्त 2025/ प्रदेश में खरीफ फसलों की बोनी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। खेत खलिहानों में किसान उत्साह के साथ खेती-किसानी के कार्य में लगे हुए है। चालु खरीफ सीजन में अब तक 44.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, कोदो, कुटकी, मक्का, तिलहन एवं दलहन फसलों की बोनी हो चुकी है।

कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों को चालू खरीफ सीजन में 12.31 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है, जो लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। इसी प्रकार 4.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो मांग का 95 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ सीजन 2025 के लिए प्रदेश में 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 4.85 लाख क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 14.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य के विरूद्ध 12.31 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में 15.01 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया।

प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 6267 करोड़ 86 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है, जो लक्ष्य का 80 प्रतिशत से अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 6211 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध