Ro no D15139/23

लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु सिदेसर में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) एवं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत लिंग आधारित हिंसा समाप्ति पर 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लिंग आधारित हिंसा कारण एवं दुष्प्रभाव तथा इसे समाप्त करने में हमारी भूमिका बारे में जानकारी दी गई। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत ‘हर बेटी है खास’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उपलब्ध विशेष अधिकारों पर चर्चा की गई तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे- महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेन्टर, सखी निवास, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, घरेलू हिंसा, सी बॉक्स पोर्टल, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में महिला सशक्तिरण केन्द्र से जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता समन्वय विशेषज्ञ, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महिला आयोग की जनसुनवाई में 32 प्रकरणों की सुनवाई, 15 प्रकरणों का हुआ निराकरण

    दांपत्य संबंध सुधारने के निर्देश, भरण-पोषण राशि तय, कृषि विभाग के प्रभारी एसएडीओ के निलंबन की अनुशंसा अम्बिकापुर 23 जून 2026/   छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक…

    Read more

    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर  आकाश छिकारा ने दिए विभागों को आवश्यक निर्देश

      सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और समय सीमा में करें निराकरण- कलेक्टर  आकाश छिकारा जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के के…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां