Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति किसनी बाई और अरविन्द राम के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा

पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव
अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत
कली बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिला है पक्का आवास

जशपुरनगर 23 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के लोगों की चेहरे में खुशी और जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र हितग्राहियों को पीएम जनमन आवास मिल रहा है।
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का स्वयं के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ दूरस्थ अंचलों में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र कदरना में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के किसनी बाई और अरविन्द राम को पीएम जनमन आवास योजना लाभ जिला प्रशासन के प्रयासों से मिला है। इसी प्रकार कली बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना से पक्का आवास मिला है। उन्हें शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पक्का आवास निर्माण हेतु आवास स्वीकृत होने और सहायता राशि प्राप्त होने की सूचना मिलते ही चेहरे पर मुस्कान आ गई। पीएम जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में किसनी बाई और अरविंद राम के लिए पक्के आवास निर्माण हेतु स्वीकृति मिली और शासन स्तर से दो-दो लाख रुपए आवंटन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-25 तक कली बाई के लिए स्वीकृति मिली और शासन स्तर से आबंटन प्राप्त हुआ। जिससे उनके पक्के आशियाना का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। हितग्राहियों ने पीएम जन मन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
योजना से पक्का मकान बन जाने से अब हितग्राही किसनी बाई और अरविन्द राम को कई परेशानियों से एक छुटकारा मिल गया है। बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता भी दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है एवं सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!