
अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छ.ग. रायपुर द्वारा 19,20 एवं 21 अगस्त-2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक, अम्बिकापुर के सभागार (Meeting Hall) में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को शिविर में कार्यालयीन समय (10.00 से 5.30 बजे तक) उपस्थित होकर जीपीएफ प्रकरणों का निराकरण कराने कहा है।









