Ro no D15139/23

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

*बस्तर संभाग समेत प्रदेश के सभी आदिवासीय बाहुल्य ग्रामों में घर पहुंचकर होगा आयुष्मान कार्ड पंजीयन*

*योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा चलेगा विशेष अभियान*

रायपुर, 13 जून 2025/
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर वर्तमान वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आगामी 15 से 30 जून 2025 तक धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आयोजित होगा। जिसमें राज्य के महत्वपूर्ण विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विशेष तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यरत राज्य नोडल एजेंसी द्वारा पूरे प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में छूटे जनजातीय समाज के लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 85 आदिवासीय बाहुल्य विकास खण्ड है व प्रदेश में 6691 चिन्हांकित गांव है जहॉ जनजातीय समुदाय की बहुतायत है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इन समस्त गांवों में प्रत्येक घर तक पहुंचना है। जिसका उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं से आदिवासियों को हर हाल में जोड़ना है। जिसके लिए आगामी 15 से 30 जून तक आदिवासी विकास विभाग छ.ग. धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाने जा रहा है।

*घर-घर पहुंचकर बनाएगें आयुष्मान कार्ड*

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने के लिए राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 जून से मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों के जरिए ऐसे जनजातीय सदस्य जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है, उन सभी का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जाएगा। कार्ड पंजीयन के लिए दल जनजातीय समूहों के प्रत्येक घर तक पहुंचने का प्रयास करेगा।

*सभी जिलों को दे दी गई है पूर्व सूचना*

इस महत्वपूर्ण अभियान केे लिए राज्य नोडल एजेंसी द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा भी इस अयोजन की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। अभियान को किस तरह मूर्तरूप देना है। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

    *मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया* रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ…

    Read more

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

    “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने