Ro no D15139/23

धरती-आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 15 से 30 जून तक 105 ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन

– जनजातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
राजनांदगांव 19 जून 2025। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 से 30 जून 2025 तक धरती-आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत राजनांदगांव जिले में विशेष शिविरों के आयोजन के लिए कुल 105 ग्रामों का चयन किया गया है। धरती-आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जनधन खाता, पीएम किसान निधि, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य, राजस्व विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डिजिटल सेवाएं आधार ई-केवाईसी और दस्तावेज सत्यापन भी किया जा रहा है। शिविर में जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समुदाय जो विभिन्न सेवा व योजनाओं से वंचित, पात्र किन्तु लाभान्वित नहीं है, उन्हें संबंधित विभाग द्वारा सेवा व योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा।
धरती-आबा जनभागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तर पर कलस्टर तैयार किया गया है। जिसमें राजनांदगांव विकासखण्ड अंतर्गत 18 जून को देवडोंगर एवं 20 जून को मलपुरी, विकासखण्ड डोंगरगढ़ अंतर्गत 18 जून को कलकसा, 20 जून को बागरेकसा, 23 जून को मोतीपुर, विकाखण्ड छुरिया अंतर्गत 18 जून को करमरी, 20 जून को कुमर्दा, 23 जून को महराजपुर, 25 जून को छुरिया, 27 जून को जोब एवं विकासखण्ड डोंगरगांव अंतर्गत 18 जून को तुमड़ीबोड़, 20 जून को अर्जुनी, 23 जून को कोकपुर, 25 जून को खुज्जी एवं 27 जून को करमतरा में विशेष शिविरों का आयोजन कलस्टरवार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!