Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती पर उद्यानिकी विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडेबल ऑइल पाम का किया गया विशेष प्रदर्शन

जशपुरनगर 06 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले रणजीता स्टेडियम जशपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उद्यानिकी विभाग के प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक उद्यान श्री करण सोनकर द्वारा जिले की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों की उद्यानिकी फसलों के अनुकूलता तथा जिले में उपलब्ध उद्यानिकी विकास की संभावनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्टाल में प्रदर्शित विभिन्न फल, सब्ज़ियाँ एवं उत्पादों का अवलोकन किया तथा ऑइल पाम के फल में विशेष रुचि व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल मिशन ऑन एडेबल ऑइल-ऑइल पामश् के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली और इसकी संभावनाओं की सराहना की।
इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के स्टाल में  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत जिले के प्रगतिशील कृषकों  श्री अशोक राम, श्री दिलीप, श्री रामलाल सहित कुल 10 कृषकों को ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैगन पौधे तथा धनिया बीज का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी जिले में हो रही आधुनिक उद्यानिकी गतिविधियों, नवीन तकनीकों और फसलों की विविधता का सजीव परिचय प्रस्तुत की। जिसने आगंतुकों एवं कृषकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार