Ro no D15139/23

दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए समूह की महिलाओं में रहा विशेष उत्साह

महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया प्रोत्साहित
राजनांदगांव 01 सितम्बर 2025। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम जिला पंचायत, सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों और सीएलएफ सेंटर में की गई। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीदी के गोठ कार्यक्रम में बिहान समूह की आत्मनिर्भर बन चुकी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण सुनने के लिए जनपद पंचायत, संकुल संगठनों एवं ग्राम संगठन स्तर पर बिहान की स्वसहायता समूह सदस्यों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने  बीच की ही महिला का प्रसारण सुनने हेतु महिलाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। स्वयं  इस कार्यक्रम को सुनने की इच्छा जागृत हुई तथा आत्मविश्वास बढ़ा। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम जनपद पंचायत डोंगरगढ़, जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित जनपद पंचायत छुरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत डोंगरगांव में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पड़ौती, जनपद सभापति श्रीमती रेशमा साहू, विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री देवेन्द्र, क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती चंचल देवी, जनपद पंचायत राजनांदगांव में जनपद सदस्य श्री दुष्यंत धनकर, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में महतारी आजीविका संकुल संगठन की महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!