Ro no D15139/23

धमतरी जिले में 5 जून को होगी विशेष ग्राम सभाएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगा मंथन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन हेतु पंचायतों को दिए गए आवश्यक निर्देश

धमतरी जिले में 5 जून को होगी विशेष ग्राम सभाएं
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगा मंथन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन हेतु पंचायतों को दिए गए आवश्यक निर्देश

धमतरी, 21 मई 2026। 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को धमतरी जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 (Solid Waste Management Rules, 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन करना और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है |
भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 6174/2023 में पारित आदेश के परिपालन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आगामी 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी, कुरूद एवं नगरी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि ‘‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ एवं सतत ग्राम विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विशेष ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में नियमों के संबंध में प्रस्ताव एवं संकल्प पारित किए जाएंगे, वहीं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुवादित प्रति का वाचन कर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाए तथा उसे “ग्राम सभा निर्णय” (GS NIRNAY) मोबाइल एप में अपलोड किया जाए। इसके साथ ही भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित ए.आई. आधारित नवीन पोर्टल “सभासार” का उपयोग करते हुए ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण तैयार किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल एवं जीपीडीपी पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड की जाए।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने तथा ग्रामीणों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित होगी तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण के लक्ष्य को नई मजबूती मिले

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!