Ro no D15139/23

विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

रायपुर, 14 जुलाई 2026/महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिलों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केन्द्रों में व्यापक तैयारियां की गई है | इस विशेष अभियान के दौरान राज्य की सभी पात्र बालिकाओं तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अभियान के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समाचार पत्रों, पम्पलेटों, सोशल मीडिया तथा अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यमों के जरिए लोगों को HPV टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी. आर. भगत ने बताया कि- “HPV टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है और यही एक वैक्सीन है जो कैंसर जैसे घातक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है । यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य में किया गया निवेश है।

विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

डॉ. भगत ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। हमें विश्वास है कि स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों के सहयोग से हम शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

डॉ. भगत ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्र बेटियों को HPV टीका अवश्य लगवाएं तथा समाज में इसके संबंध में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम संभव है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अभियान की सतत निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी तथा सभी जिलों को अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक