Ro no D15139/23

विश्व दिव्यांग दिवस पर बस्तर में खास पहल

*दिव्यांग बच्चों के लिए रोमांचक खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन*

रायपुर, 02 दिसम्बर 2025 ( IMNB NEWS AGENCY) समावेशी शिक्षा के सिद्धांत को नई ऊर्जा देते हुए सर्व शिक्षा अभियान, जिला बस्तर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह अनोखा आयोजन बुधवार 03 दिसंबर को इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर में सुबह 10 बजे से आरंभ होगा, जिसके लिए सभी विकासखंडों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को मंच देना है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सहभागिता और उत्साह का संचार करना भी है। जिले के सभी सात विकासखंडों से कुल 105 दिव्यांग छात्र-छात्राएं इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

उक्त प्रतियोगिता को प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्तर पर विभाजित किया गया है, जिनके अनुरूप रोचक स्पर्धाएं तय की गई हैं। इनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 50 मीटर स्प्रिंट, स्प्रिट बॉल थ्रो, गोला फेंक, फुटबॉल, मटका फोड़, एकल गीत और सामूहिक गीत जैसी प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं, जो न केवल बच्चों की क्षमताओं को परखेंगी बल्कि उनके भीतर आनंद और आत्मविश्वास भी जगाएंगी। दिव्यांगजन की प्रतिभा, संवेदना और खेल भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता समाज में समावेशी शिक्षा के महत्व को पुनः रेखांकित करने वाला एक प्रेरक कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार