Ro no D15139/23

नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत

*नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है*

धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान प्रतियोगिता के रोमांचक एवं मनोहारी पलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष उत्कृष्ट फोटो को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा नौकायान उत्सव की यादगार झलकियों को व्यापक मंच प्रदान करना है।

उत्कृष्ट फ़ोटो प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से नौकायान से संबंधित आकर्षक, सृजनात्मक एवं उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभागियों को अपने फोटो 12×15 इंच आकार में हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी में भी प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य रहेगा।

इच्छुक प्रतिभागी अपने फोटोग्राफ मंगलवार, 25 मार्च 2026 शाम 5.00 बजे तक जिला जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर धमतरी में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा, अतः समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें रचनात्मकता, विषयवस्तु, तकनीकी गुणवत्ता एवं प्रस्तुति को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। उत्कृष्ट फोटोग्राफ को पुरस्कृत किए जाने के साथ ही चयनित तस्वीरों को जिला स्तरीय प्रदर्शनियों एवं शासकीय प्रकाशनों में भी स्थान दिया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु उप संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी श्री शशिरत्न पाराशर से मोबाइल नंबर 62612-66449 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    **रायपुर | बजट क्वेस्ट 2026 — राष्ट्रीय स्तर** भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह