Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) में सरगुजा जिले की बड़ी उपलब्धि

*उदयपुर विकासखण्ड ने प्रदेश में रचा कीर्तिमान, मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा*

रायपुर, 27 नवम्बर 2025/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत सरगुजा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले के उदयपुर विकासखण्ड ने मतदाता सूचियों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर पूरे प्रदेश में एक मिसाल पेश की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के निर्देशन में यह कार्य उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में मतदान केन्द्रवार मतदाता सूचियों का सत्यापन, नामों का मिलान, बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, नए पात्र मतदाताओं की जानकारी संकलन, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतकों के नामों की जांच तथा सभी आवश्यक प्रपत्रों का अद्यतन शामिल रहा।

उदयपुर विकासखण्ड के 78 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों को पूर्णतया डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित कर सुरक्षित डेटाबेस पर अपलोड किया गया है। पात्र मतदाताओं की आयु, पता, फोटो और दस्तावेजों का सूक्ष्म सत्यापन किया गया। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण और सुधार हेतु शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उदयपुर एसडीएम श्री बनसिंह नेताम ने इस उपलब्धि को बीएलओ, सुपरवाइजर, निर्वाचन कर्मियों एवं तकनीकी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने समयबद्ध और मानक अनुसार कार्य करते हुए प्रदेश में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला कलेक्टर ने उदयपुर टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि अन्य विकासखण्डों में भी डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही पूरे जिले में प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

SIR 2026 के तहत सरगुजा जिले की यह उपलब्धि प्रदेश में सुचारू, पारदर्शी और सटीक निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!