Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: निर्वाचक नामावलियों के प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसम्बर को दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के कार्यक्रम तिथियों में निम्नानुसार समयवृद्धि की गई है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसम्बर 2025 से जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में एवं सभी मतदान केन्द्रों में प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा व आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा। नये एवं भावी मतदाता उक्त अवधि के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फार्म-6 भरकर अपने मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर सकते है, जिसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियो को पर्याप्त संख्या में फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 प्रदाय कर दिया गया है। कोई भी मतदाता 18 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक को ऑनलाईन भी भर सकता है, इसके लिए मतदाता को निर्वाचन आयोग की बेबसाईट पर  voters.eci.gov.in     लॉगिन कर अपनी जानकारी के साथ फोटो अपलोड करना होगा। 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण एवं सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी। 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उपरोक्त संबंध में यदि किसी मतदाता को कोई भ्रांति अथवा परेशानी हो तो कार्यलय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ में स्थापित हेल्प डेस्क टोल फ्री नंबर 1950 या दूरभाष नंबर 07762-222290 एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित हेल्प डेस्क में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!