Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला रायगढ़ के सभाकक्ष में किया गया
प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की सटीक पहचान, प्राथमिक उपचार तथा उचित चिकित्सा प्रबंधन के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में बेंगलुरु से आईं डॉ. गुरसिमर कौर ने प्रथम बैच के 50 चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, केस-स्टडीज एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक रोगों के उपचार, लक्षणों की पहचान तथा स्वास्थ्य-सेवा पद्धतियों को अत्यंत सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रायगढ़ के प्रभारी एवं सलाहकार (नर्सिंग अधिकारी) पी. अतीत राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं समन्वय में अहम भूमिका निभाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा हर चिकित्सा केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य उपचार को सुलभ बनाना है।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार