Ro no D15139/23

बुनकर केन्द्र सुकुलदैहान में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव 12 फरवरी 2026। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में बुनकर केन्द्र सुकुलदैहान में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल सभी बुनकरों का नि:शुल्क उद्यम पंजीयन कराया गया। इस डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से बुनकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं बैंक ऋण सुविधाओं का लाभ ले सकते है। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर ने बुनकर संघ के कार्यों को विस्तार देने एवं एक साधारण बुनकर से सफल उद्यमी बनने की के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुद्रा योजना के लाभ एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बाजार की आधुनिक मांग के अनुरूप रेडीमेड वस्त्र निर्माण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने के लिए इच्छुक बुनकर, आयरन, स्टील सेक्टर उद्यमी ,प्लास्टिक इकाई, टूरिज्म से जुड़े व्यक्ति कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते है। मास्टर ट्रेनर प्रकृति गौतम एवं जिला समन्वयक भव्यजीत गौतम का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ : खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास* *3 करोड़ 52 लाख की लागत से…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा बनी चौंपियन

    छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत का शानदार प्रदर्शन, राज्य को दिलाया लगातार चौथा रजत कुल 8 पदकों के साथ छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….