Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की मौसम आधारित विशेष सलाह

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित कृषि से संबंधित समसामयिक सलाह दी गई है। जिले एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में लगभग सभी खरीफ फसलों की रोपाई एवं बोआई का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं वर्तमान फसल अवधि लगभग 20 -25 दिनों की हो चुकी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम वर्षा होने की संभावना है। किसानों को निरंतर वर्षा की स्थिति में निंदानाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है। धान पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु धान की बुवाई के 20-25 दिन के अंदर 15 लीटर क्षमता वाले स्प्रेयर में 25 स्प्रेयर उपयोग करने तथा आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-बिसपायरिबेक सोडियम 200-250 ग्राम प्रति हेक्टेयर में का छिड़काव करें। अरहर एवं सोयाबीन फसल वृद्धिकाल अवस्था में है। संकरी एवं चौड़ी पट्टी वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु बुआई के 18- 20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे- एमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल 750 मिली प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें। मक्का फसल 20-25 दिनों की अवस्था में निंदाई -गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रण करें। साथ ही संकरी एवं चौड़ी पट्टी वाले खरपतवार हेतु ट्रोपरामिजान 30 मिली प्रति ग्राम की दर से छिड़काव करें। सब्जी वर्गीय फसलों में सहारा देना (स्टेकिंग) एवं आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई कर निंदानाशक दवाओं का उपयोग करें एवं उचित जल प्रबंधन करें।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय