Ro no D15139/23

जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने संचालित किया जा रहा विशेष योग अभियान

 

कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमड़ीबोड़ के योगाभ्यास में लिया हिस्सा

*- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ स्टाफ की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी*

*- 15 दिवस के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2026। जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए संचालित विशेष योग अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज प्रात: डोंगरगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास सत्र में शामिल हुए। उन्होंने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उपस्थित ग्रामीणों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने लू से बचाव, पर्याप्त पानी सेवन, हल्का एवं पौष्टिक आहार लेने के साथ-साथ नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है और इसे अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और स्वस्थ रहने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर विकास कार्यों एवं मूलभूत आवश्यताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ स्टाफ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफ को नियमित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 15 दिवस के भीतर स्वास्थ्य केन्द्र की सभी व्यवस्थाएं सुधार करने के लिए निर्देशित किया।
योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए जा रहे हैं। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बीपी एवं शुगर की नियमित जांच कर आयुष चिकित्सकों द्वारा संतुलित आहार एवं जीवनशैली सुधार के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, अस्पताल सलाहकार श्री विकास राठौर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन