Ro no D15139/23

धमतरी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा भाषण, काव्य पाठ और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में काव्य पाठ, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धमतरी कला केंद्र, इतवारी बाजार के प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

जिले के सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी एवं युवा प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल हो सकेंगे। काव्य पाठ का विषय “उठो जागो – स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश”, भाषण का विषय “स्वामी विवेकानंद जी: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और राष्ट्र निर्माण के पथ प्रदर्शक” तथा रंगोली प्रतियोगिता का विषय “युवा शक्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी” रखा गया है। प्रतियोगियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति/तैलचित्र पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण (एक पेड़ उनके नाम), आत्मनिर्भर भारत / नशामुक्त भारत शपथ और उनके विचारों एवं योगदान पर चर्चा भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए श्री जे.पी. देव, प्रभारी सहायक से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ