Ro no D15139/23

सड़क सुधार से बढ़ी रफ्तारः लोक निर्माण विभाग कोरबा ने शुरू किया मार्ग मरम्मत अभियान

कोरबा, दिनांक 06 नवम्बर 2025/

शासन के मंशानुरूप एवं उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु माह दिसम्बर 2025 तक मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में लोक निर्माण विभाग, कोरबा द्वारा जिले की खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दी गई है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई मार्गों की स्थिति खराब हो गई थी तथा सड़कों पर गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा था। विभाग द्वारा बरसात के दौरान डब्ल्यू.एम.एम. के माध्यम से निरंतर अस्थायी मरम्मत कार्य किया गया था। अब बरसात समाप्त होने के पश्चात उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यापक मरम्मत कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को गति दी जा रही है।
वर्तमान में कोटमी पसान- कटघोरा मार्ग पर पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरबा-उरगा मार्ग (गौमाता चौक) पर भी मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े ने बताया कि विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पेच रिपेयर कार्य पूर्ण करना है। यह मरम्मत अभियान जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लोक निर्माण विभाग कोरबा द्वारा की जा रही यह पहल जिले की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल