Ro no D15139/23

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 एवं 12 जनवरी को

रायपुर, 05 जनवरी 2025/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 एवं 12 जनवरी 2025 को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थीगण परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार 12 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर एवं भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी केन्द्र नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद द्वारा 12 मई 2024 के पश्चात् आगामी तिथियों में आयोजित होने वाली समस्त कौशल परीक्षाएं जो स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 11 जनवरी और 12 जनवरी 2025 को हिंदी मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा गति 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से पुनः आयोजित की जा रही है।
परीक्षार्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद की वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    भाजपा स्थापना दिवस पर मौदहापारा में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सरकार की विभिन्न योजना के संबंध में लाभार्थियों से घर-घर जाकर किया नेताओ ने सम्पर्क

    रायपुर (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 6 से 12 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के रूप में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब