Ro no D15139/23

खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने किया सारंगढ़ में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

रायपुर, 07 मई 2025/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरित की।

खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस शिविर में छह खेल कराटे, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण खेलभाठा मैदान, क्लब हाउस और इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। यह खेल प्रशिक्षण सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 5 से 8 बजे तक दिया जाएगा। इसमें 8 से 17 वर्ष के बालक बालिका प्रवेश ले सकते हैं। आयु प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अंकसूची को मान्य किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9977115799 प्रभारी खेल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर खेल मंत्री श्री वर्मा ने प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों को लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल, मंजिल तेरी पग चूमेगी आज नहीं तो कल कविता के माध्यम से खेल के प्रति हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। मलखंभ खेल में हमारे बस्तर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए हैं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की मांग पर खेल मैदान में रेलिंग वाली गेट तथा विद्युत व्यवधान को दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!