Ro no D15139/23

पारदर्शिता की मिसाल: बनबगौद में पीएमजीएसवाई सड़क की स्पॉट जाँच

पीएमजीएसवाई सड़क गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सतर्क, ग्रामीणों के समक्ष मौके पर हुई तकनीकी जाँच

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की तत्परता, ग्रामीणों के समक्ष हुई सड़क गुणवत्ता जाँच

कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा के निर्देश पर ग्राम पंचायत बनबगौद के कमार बस्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवनिर्मित लगभग एक किलोमीटर लट्टीडेरा से सिरोदकला सड़क की गुणवत्ता की तत्काल जाँच की गई। मुख्य कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई  योगेश आनंद स्वयं तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम के प्रमुख नागरिकों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से मौके पर ही (स्पॉट पर) सील जाँच की गई। जाँच में बिटुमेन की मात्रा सही पाई गई तथा मेटल की ग्रेडिंग भी मानक के अनुरूप संतोषजनक रही। तकनीकी परीक्षणों में सड़क की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी उतरी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं आयुक्त मनरेगा श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क गुणवत्ता को लेकर सुधार के निर्देश दिए थे। शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री योगेश आनंद ने उसी स्थान पर तकनीकी टीम के साथ पुनः निरीक्षण कर गुणवत्ता की पुष्टि की।
प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के समक्ष मौके पर जाँच कराए जाने से न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित हुई, बल्कि आमजन में विश्वास भी मजबूत हुआ। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही अधोसंरचनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सतत निगरानी एवं गुणवत्ता परीक्षण जारी रहेगा।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!