Ro no D15139/23

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न, 200 से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित

अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्मा, अंबिकापुर में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण नीतियों कृ छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 कृ के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, शासन द्वारा उपलब्ध अनुदान, कर छूट, वित्तीय सहायता एवं अन्य रियायतों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस जागरूकता शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं भावी उद्यमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं शासकीय सहयोग की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक  अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक  संदीप पन्ना का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. रॉबिन थॉमस,  निर्विकार गौतम,  पीयूष राय तथा स्टार्टअप सेल प्रभारी  पूजा पात्रे ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर एवं नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    खनिज विभाग की कार्रवाई  चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहन को जप्त

      राजनांदगांव 19 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा…

    Read more

    सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

      रायपुर, 19 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत करने तथा धमतरी सहित 23 लक्षित जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति