Ro no D15139/23

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को 12 पदक दिलाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर सरगुजा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

इस दौरान खिलाड़ियों ने जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी।

इस अवसर पर शकील फिरदौसी, आसिफ अली, इरफान सिद्दीकी, जैनुल हसन फिरदौसी, अली हसन सिद्दीकी, अदीब सिद्दीकी, बंटी मंडल, शाहजाद खान, विशेष श्रीवास्तव, निशांत सिंह देव, अरुण खाखा, आलोक सिंह, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी तथा अधिवक्ता संजय अम्बष्ट उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि नेशनल राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को कुल 12 पदक दिलाए, जिनमें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के राइफल इवेंट की ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन सीनियर पुरुष वर्ग में अदीब सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में अदीब सिद्दीकी, आलोक कुमार सिंह एवं जावेद खान की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बंटी मंडल, निशांत सिंह देव एवं अभिरथ सिंह देव की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया।

इसी प्रकार पीप साइट 50 मीटर राइफल प्रोन यूथ पुरुष वर्ग में अलकान फिरदौसी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर पुरुष वर्ग में अभिरथ सिंह देव ने रजत तथा अनफ राजा खान ने कांस्य पदक हासिल किया।
पिस्टल स्पर्धा में भी सरगुजा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रख्यात शूटर एवं कोच सकील फिरदौसी ने 50 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल सीनियर पुरुष वर्ग तथा 10 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल मास्टर पुरुष वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप एवं जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सरगुजा जिले से अदीब सिद्दीकी, शाहजाद खान, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी, सकील फिरदौसी, मिलिंद राज सिंह, आयुष सिंह, वकील फिरदौसी तथा 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग के लिए विशेष श्रीवास्तव का चयन किया गया है। वहीं आसिफ अली एवं शकील फिरदौसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए निशाना साधेंगे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!