Ro no D15139/23

राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड जांच शिविर का आयोजन डिमरापाल में संभाग के 37 गाइड एवं 09 स्काउट हुए शामिल

जगदलपुर, 09 अक्टूबर 2025/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट एवं गाइड का जांच शिविर 2025 माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल जगदलपुर में दिनांक 07 अक्टूबर से 11 अक्टूबर  तक आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर एवं माता रुक्मणी सेवा संस्थान के संचालक पद्मश्री धर्मपाल सैनी  के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद चंद्र जोशी के अध्यक्षता में किया गया। शुभारंभ अवसर पर शिविर संचालक श्याम लाल शोरी ने बताया कि शिविर में बस्तर संभाग के 09 स्काउट एवं 37 गाइड सम्मिलित हुए, जिनका मौखिक, व्यवहारिक एवं लिखित परीक्षा लेकर राज्य पुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा । 03 साल के स्काउट गाइड गतिविधियों में संलग्न होते हुए सभी बच्चे प्रवेश, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान पाठ्यक्रम को पूर्ण कर राज्य पुरस्कार जांच शिविर में शामिल हुए हैं।

मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने बताया कि स्काउट गाइड से बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित होती है जिससे स्वयं एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक दायित्व निर्वहन करते हैं। इस संस्थान में राज्य पुरस्कार जांच शिविर के आयोजन से हमारे संस्था के बच्चों को प्रेरणा एवं अनुशासन की भावना जागृत होगी। विनोद चंद्र जोशी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से राज्य पुरस्कार हेतु बच्चों को प्रेरित किया। शिविर संचालक मण्डल में शिविर संचालक श्याम लाल शोरी, जिला मुख्य आयुक्त दंतेवाड़ा, सहायक शिविर संचालक किरण ठाकुर डीओसी कांकेर, मुख्य परिक्षक दशरू राम यादव डीओसी बस्तर, सहायक लिलेश कुमार देवांगन, घाटलोहंगा बस्तर, सहायक गायत्री पटेल दंतेवाड़ा शामिल हैं। शिविर में प्रभारी के रूप में ऋषिदेव सिंह कोण्डागांव, मीरा हिरवानी, डी नेताम, जयंती लोहाना, कंचन विश्वकर्मा, गीतांजलि पुजारी, रेखा जायसवाल शामिल हुए। उद्घाटन कार्यक्रम संचालन लिलेश देवांगन जिला सचिव जगदलपुर द्वारा किया गया। उद्घाटन पश्चात् ही छात्रों की परीक्षा प्रारम्भ हो गई प्रथम दिवस गणवेश परिक्षण एवं प्रवेश पाठ्यक्रम जांच परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय दिवस प्रातः बी पी सिक्स की परीक्षा आयोजित हुई, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान तथा तृतीय सोपान जाँच परीक्षा हुई। तृतीय दिवस प्रातः 9.30 से 11.30 तक बस्तर सहित तीन संभागों में एक साथ परीक्षा आयोजित किया गया। साथ ही लॉग बुक की परीक्षा आयोजित कर परिणाम संकलन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर का समापन कार्यक्रम 11 अक्टूबर को किया जाएगा।
सफल स्काउट एवं गाइड को राज्य पुरस्कार राजभवन में राज्यपाल के हाथों प्रमाण पत्र दिया जायेगा तथा उन्हें बोर्ड की परीक्षा में बोनस अंक प्राप्त होगा। भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्तएवं महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट श्री बी आर बघेल एवं जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!