Ro no D15139/23

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ली रायपुर जिले के मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
सेजबहार इंजीनियरिंग कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन
मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाएः राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह

रायपुर 6 फरवरी 2025/आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनावी प्रक्रिया की सुचारू रूप से संचालन के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,  कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उम्मेद सिंह , नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायतों  के मतदान केंद्रों, ईवीएम मशीनों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, मतदान कार्मियो की उपलब्धता, ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग और मतदाता जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में मतदाता एक ही ईवीएम मशीन के माध्यम से दो बार वोट डालेंगे, एक महापौर/अध्यक्ष और दूसरा पार्षद के लिए। उन्होंने मतदाताओं को इस प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो। साथ ही, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय से काम करने के विशेष निर्देश दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मशीनों की कमीशनिंग, सुरक्षा, व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर निर्देशित किया।

रायपुर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे ने बताया कि जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 11 लाख अड़सठ हजार 373 मतदाता है तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 7 लाख 16 हजार 277 मतदाता है। जिले के नगरीय निकायों में 1221 मूल मतदान केन्द्र तथा 69 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1290 मतदान केन्द्र है।     इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 1374 मूल मतदान केन्द्र तथा 04 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1378 मतदान केन्द्र है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों, सेक्टर ऑफिसर तथा कमिंशनिग टीम को प्रशिक्षण  दिया जा चुका है। वितरण वापसी टीम को प्रथम प्रशिक्षण दे दिया गया है तथा दिनांक 09 फरवरी को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एडिशनल एसपी श्री विवेक शुक्ला, श्री कीर्तन राठौर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लगातार बारिश से नदी -नालों में जल स्तर में वृद्धि को लेकर बलौदा बाज़ार प्रशासन अलर्ट,अमेठी आवागमन के लिये बंद

      कलेक्टर ने एहतियात बरतने लोगों से की अपील रायपुर,18 जुलाई 2026/ बलौदा बाज़ार भाटापारा जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले से…

    Read more

    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

      मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल श्री डेका रायपुर, 18 जुलाई 2026। राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण