Ro no D15139/23

राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह 30 जनवरी को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

*स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों का करेंगे निरीक्षण*

*दोनों जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे*

रायपुर 29 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह 30 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह इस दौरान उक्त दोनों जिलों में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेंगे। श्री सिंह दोनों जिलों में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया और तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ 30 जनवरी को रायपुर एयरपोर्ट से राजकीय विमान/हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का मुआयना तथा जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, अम्बिकापुर से दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से सूरजपुर जाएंगे और वहां दोपहर एक बजे से 2 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का जायजा लेने के बाद जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह सूरजपुर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां से हवाई मार्ग से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    *माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम का हुआ भूमिपूजन, क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ*   *अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का दिलाया भरोसा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट