Ro no D15139/23

राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें – जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू”

बिरोड़ा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ, शासन की पहल को सराहा

कवर्धा, 16 मई 2025। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरोड़ा में शुक्रवार को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री साहू ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही सामग्री और स्वीकृति पत्र वितरित किए। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई तथा कई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में बिरोड़ा सहित सिल्हाटी, भिंभौरी, लाखाटोला, विचारपुर, रक्से, बबई, नरोधी, धनौरा, भगवताटोला और तिलईभाट गांवों से प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया गया।

श्री साहू ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से सरकार गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुन रही है और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। अधिकारी हर हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से मिलें और यदि वे किसी योजना के पात्र हैं तो उन्हें तत्काल लाभ दिया जाए।”

इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा, “उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।”

समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शासन की इस पहल की प्रशंसा की। लोगों ने बताया कि पहले जिन कार्यों के लिए उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वे अब एक ही स्थान पर, शीघ्रता से हल हो रहे हैं। शिविर में प्रमुख रूप से श्री लाला राम साहू, राजेंद्र साहू, योगेश साहू, रवि सिंह राजपूत, हुकुम सिंह, लीला धनुक वर्मा, संतोष तिवारी,एवं सभी सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

    *जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन*   30 जुलाई से सावन…

    Read more

    संत गुरु रविदास महाराज का समरसता संदेश विकसित भारत का आधार : जसविंदर बग्गा

    समाज में क्रांति शस्त्र से नहीं, स्वच्छ विचार और विशुद्ध चेतना से आती है   सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को गुरु रविदास के दर्शन से जोड़ते हुए भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए